हल्द्वानी: पति बोला-कब, कहां, कैसे मारुंगा पता नहीं चलेगा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला लंबे समय से पति से अलग अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में मुरादाबाद निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2009 में बेटी के जन्म के बाद पति का व्यवहार क्रूर हो गया और 2017 में वह पति को छोड़कर मायके आ गई, लेकिन पति ने पीछा नहीं छोड़ा। मामला कोर्ट पहुंचा, लेकिन वह बाज नहीं आया। आरोपी आए दिन अपने ससुर के व्यवसायिक स्थान पर आ स्टाफ के सामने गाली-गलौज करता है। धमकी देता है कि यूपी का बन्दा हूं, कब, कहां और कैसे मारुंगा पता नहीं चलेगा। आरोपी उन्हें बर्बाद करने की धमकी देता है। 

संबंधित समाचार