मेरठ: प्रतिबंधित ईंधन का कर रहे थे उपयोग, प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। शहर की हवा लगातार दूषित हो रही है। प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग शहर की हवा जहरीली कर रहा है। शनिवार को प्रदूषण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई कोल्हुओं को सील कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई से कोल्हू संचालकों में हड़कंप मचा रहा। 

ये भी पढ़ें- मेरठ : बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, जमकर पथराव, Video Viral

पॉलिथीन का हो रहा उपयोग
कोल्हूओं पर संचालक प्रतिबंधित पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। जबकि, सरकार ने पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। खरदौनी गांव में कई कोल्हू पर पॉलिथीन जलाई जा रही है। जिससे, हवा दूषित हो रही है। प्रदूषण विभाग कई बार सील व जुर्माने की कार्रवाई कर चुका है। लेकिन, संचालक टीम के जाते ही सील तोड़कर कार्य शुरू कर देते हैं। 

बढ़ रहा एक्यूआई, हवा हो रही दूषित
मेरठ का एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 337 दर्ज़ किया गया। यह, खतरनाक श्रेणी है। मेरठ के अलावा एनसीआर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चल रहा है। प्रतिबंधित ईंधन के उपयोग के चलते व मानकों और नियमों का उल्लंघन करने के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता प्रखर कुमार कटियार ने बताया कि कोल्हूओं पर सील की कार्रवाई के बाद जुर्माने की कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भेजी जा रही है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: किसान की हत्या के मामले में अब लाई डिटेक्शन से साक्ष्य जुटाएगी दौराला पुलिस

 

संबंधित समाचार