पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा रहा सबसे ठंडा स्थान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर, मुक्तसर और नवांशहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री, 4.7 डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा- भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’, विपक्ष को देना होगा वैकल्पिक दृष्टिकोण

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, मोहाली में 8.8 डिग्री, जालंधर में 6.3 डिग्री, जबकि लुधियाना में न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, करनाल में 8.4 डिग्री, अंबाला में 8.9 डिग्री, कैथल में 7.9 डिग्री जबकि फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को निर्देश, मोटर दुर्घटना जांच के लिए थानों में विशेष इकाई गठित करें

 

संबंधित समाचार