राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए: CM Baghel

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाना चाहिए। इससे एक दिन पहले ही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साक्षात्कार में कहा था कि राहुल गांधी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे।

ये भी पढ़ें- पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, बठिंडा रहा सबसे ठंडा स्थान

बघेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं कोई अधिकृत व्यक्ति नहीं हूं कि मैं (प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार) घोषित कर दूं। लेकिन कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के नाते आप पूछेंगे तो हां, राहुल गांधी जी को 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में लाना चाहिए, उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए। हमें जीत हासिल होगी। हाल के दिनों में यह पहली बार है, जब कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी के नाम की खुलकर पैरवी की है। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा- भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’, विपक्ष को देना होगा वैकल्पिक दृष्टिकोण

 

संबंधित समाचार