नैनीताल: होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर ने उमेद को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुक्तेश्वर, अमृत विचार। होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर द्वारा धारी ब्लॉक के परबड़ा निवासी उमेद सिंह को 10 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया ।

यह जानकारी देते हुए होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह शाही ने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें उत्तराखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 35 वर्ष से 45 वर्ष की कैटेगरी में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर दिया गया। यह प्रतियोगिता हरिद्वार में 28 और 29 नवंबर को आयोजित की गई थी।

उन्होंने बताया कि 9 जनवरी से 11 जनवरी तक उदयपुर, राजस्थान में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उमेद सिंह को प्रतिभाग करना है। सम्मानित करने वालों में होटल एसोसिएशन मुक्तेश्वर के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह शाही, सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह मेहरा, दिलावर सिंह बिष्ट, संजीव सुंदरयाल गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार