अजय देवगन ने शुरू की सिंघम अगेन की तैयारी, फिल्म डायरेक्टर के साथ शेयर की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन और फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सिंघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। 

ये भी पढ़ें:-फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला’ भारत में रिलीज़ होती तो अच्छा होता : फवाद खान 

अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर साझा कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर कर लिखा, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का नरेशन सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। 

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में सिंघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिंघम प्रदर्शित हुई। इसके बाद वर्ष 2014 में सिंघम का सीक्वल सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी। 


ये भी पढ़ें:-आरोपी का परिवार आया सामने, कहा- तुनिषा मौत के मामले में शीज़ान को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है

संबंधित समाचार