जसपुर: पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आरोपी पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ एक को व्यक्ति को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की। उनकी निशानदेही पर चोरी की दो और मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। 

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने मोटर साइकिल मोटर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए कहा कि नगर  के नगर के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 18 , निकट आंगनबाड़ी केंद्र निवासी शमीम अहमद पुत्र मुंशी अहमद एवं मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 निवासी शरीफ हुसैन पुत्र बुद्धा हुसैन तथा ग्राम निवारमुंडी निवासी पाकेश कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिंह ने अलग-अलग बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कोतवाल ने बताया कि मोटर साइकिलों की चोरी के खुलासे के लिए गठित की गई पुलिस टीम शनिवार को भगवंतपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी, कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। बाइक के कागजात मांगने पर वह सकपका गए। पूछताछ में उन्होंने फैज- ए-आम स्कूल के पीछे से बाइक चोरी करना कुबूल किया।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की दो और बाइकें भी बरामद की हैं। पूछताछ आरोपियों ने अपना नाम शाहरुख पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला नई बस्ती एवं जावेद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी निकट चांद मस्जिद जसपुर का बताया। पकड़ी गई चोरी की तीनों मोटरसाइकिल को उन्होंने नगर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से चोरी करना कबूल किया। कोतवाल ने बताया कि दोनों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी, एसआई सुशील कुमार तथा कांस्टेबल अवधेश कुमार, अनुज वर्मा, कुलदीप कुमार आदि रहे ।

 

संबंधित समाचार