रुद्रपुर: मोबाइल छीनने वाला निकला कंपनी का पूर्व सहायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऑनलाइन गेमिंग की उधारी चुकता करने के लिए बीकॉम ऑनर्स व एक नामी कंपनी में जीएम का पूर्व सहायक मोबाइल लुटेरा निकला। जिसको थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात महंगे मोबाइल व लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।

सोमवार को मोबाइल लूट का खुलासा करते हुए सीओ सदर व आईपीएस प्रशिक्षु चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि विगत दिनों आवास विकास की रहने वाली एक युवती नेहा शर्मा ने बाइक सवार पर झपटामार कर बैग छीनने का आरोप लगाया था। जिसमें एक मोबाइल सहित जरूरी कागजात रखते हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा को गिरफ्तारी का टास्क दिया था।

सोमवार की सुबह खबर मिली कि बाइक सवार लुटेरा अटरिया मंदिर मार्ग पर देखा गया है। जिस पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बताए मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर बिंदुखेड़ा दानपुर निवासी नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया और युवती से लूटा गया बैग व सामान भी बरामद किया।

पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सात महंगे मोबाइल व बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीकॉम कर चुका है और एक कंपनी के जीएम का सहायक भी रह चुका है। लेकिन, दो साल पहले ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से उसपर 80 हजार की उधारी है। उधारी को चुकता करने के लिए मोबाइल झपटमारी शुरू कर दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज