हल्द्वानी: भीषण ठंड में सड़क किनारे मृत मिला भिखारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गली-मोहल्लों में भीख मांगने वाले एक व्यक्ति की भीषण ठंड के बीच बीती रात मौत हो गई। उसका शव बरेली रोड में सड़क किनारे पड़ा मिला। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की। 

तल्ली हल्द्वानी केशवपुरम बरेली रोड पर रहने वाले मनोज बचखेती के मुताबिक हीरा सिंह नाम का एक व्यक्ति अर्से से उनके इलाके में रहता था। उसे हर रोज किसी न किसी घर से खाना मिल जाता था और यहां-वहां कहीं भी खुले आसमान के नीचे उसकी रात गुजर जाती थी। बताया जाता है कि सोमवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बरेली रोड पर जनता पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति पड़ा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से एसटीएच भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल क्षेत्र के पार्षद से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त हीरा सिंह के रूप में की। हालांकि यह पता नहीं लग सका कि वह कहां का रहने वाला था। मौत की वजह भी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। हालांकि माना जा रहा है कि कड़ाके की ठंड अथवा भूख से उसकी मौत हुई होगी। 

संबंधित समाचार