World Hindi Day- हिंदी अब वैश्विक रोजगार और व्यवहार की भाषाः डॉ. रवि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। हिंदी दुनिया में सबसे तेज फैलने वाली भाषा है। साहित्य और संस्कृति के दायरे से बाहर आकर हिंदी अब बाजार की भाषा के रुप में स्थापित हो रही है। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं। 

वह महाविद्यालय के हिुदी विभाग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर ‘हिंदी का वैश्विक परिदृश्य‘ विषय पर आयोजित परिचर्चा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। डा. रवि ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व के अनेक देशों में पढ़ाई जाने वाली हिंदी अब वैश्विक रोजगार और व्यवहार की भाषा है। 

अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष इन्द्रमणि कुमार ने कहा कि अप्रवासी भारतीयों ने हिंदी को विश्व के कोने कोने में पहुंचाया है। हिंदी हर भारतवासी को वैश्विक स्तर पर मान सम्मान दिलाती है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रंजना पटेल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा में हिंदी तीसरे स्थान पर है। 

इंटरनेट पर भी हिंदी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ हीरालाल यादव ने कहा कि देश विदेश के लोगों को हिंदी भाषा के विकास और उपयोग के बारे में समझाया जाना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा विभु तिवारी, अंतिमा यादव, बीए तृतीय वर्ष की रजिया बानो, मुस्कान यादव और सरिता प्रजापति ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें:-Sultanpur news : अब छुट्टी लेने में गुरुजी नहीं कर पाएंगे 'खेल', अब 9 बजे के पहले करना होगा ये काम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म