न्यायमूर्ति नोंगमीकापम कोटिस्वर सिंह होंगे गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति नोंगमीकापम कोटिस्वर सिंह को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह वरीयता क्रम में वहां मुख्य न्यायाधीश के बाद क्रमांक पर थे। विधि एवं न्‍याय मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - भारत: 2019 से खोले 180 मानव संचालित वायु गुणवत्ता केंद्र, 600 और खोलने की जरूरत

मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है,“ भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति नोंगमीकापम कोटिस्वर सिंह को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है। ” बयान में कहा गया है कि यह आदेश 12 जनवरी 2023 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रश्मीन मनहरभाई छाया की सेवानिवृत्ति के साथ प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें - कांग्रेस: कर्नाटक के नेता कल से शुरू करेंगे राज्यव्यापी ‘प्रजा ध्वनि’ चुनावी यात्रा 

संबंधित समाचार