पीलीभीत: जेल पहुंचने के चंद घंटे बाद बंदी की हालत बिगड़ी, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मारपीट और एससीएसटी एक्ट के मामले में बरखेड़ा से गया था जेल

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। अनुसूचित जाति के व्यक्ति से मारपीट करने के पांच साल पुराने मामले में वारंट जारी होने पर जेल भेजे गए बंदी की कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन घबराए रहे। वहीं, चालान करने से पूर्व पुलिस द्वारा पिटाई करने का भी शोर मचा रहा।

बता दें कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन निवासी रामसेवक पर 2017 में मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में वह वांछित चल रहा था। उसका न्यायालय से वारंट जारी कर दिया गया। उसके बाद कार्रवाई करते हुए बरखेड़ा पुलिस ने नौ जनवरी को उसकी गिरफ्तारी की और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।

जेल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बंदी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद खलबली मच गई। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ हायर सेटर रेफर कर दिया है। जहां उसे भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना परिवार को मिली तो उनकी भी चिंता बढ़ी रही। एसओ उदयवीर सिंह का कहना था कि वारंट जारी होने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में दुखद हादसा: अलाव में गिरकर 78 साल के बुजुर्ग की मौत

संबंधित समाचार