हल्द्वानी: किसी और से प्यार करता है पति, छीन ले गया बेटा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति पर किसी और महिला से प्यार करने व बेटे को छीन ले जाने के साथ सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एफटीआई रामपुर रोड वार्ड 12 निवासी आरती पुत्री दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वर्ष 2017 में उसकी शादी करमपुर चौधरी एयरकोर्स गेट बरेली उप्र निवासी विपिन कुमार पुत्र कमल किशोर से हुआ था। आरोप है कि शादी के दो-तीन माह बाद ही उसे पति विपिन और सास राज कुमारी ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे मारपीट करते, घर से बाहर नहीं निकालने देते, न मायके जाने देते और न ही बात करने देते।
पीड़िता ने पति पर अन्य महिला से प्रेम प्रंसग का आरोप लगाया। महिला हेल्प लाइन में काउन्सीलिंग में निर्णय नहीं निकला। पति 4 वर्ष 7 महीने के बेटे को भी छीन ले गया। जिसकी कस्टडी तथा भरण पोषण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
