Peru Political Crisis : पेरू में सरकार के खिलाफ जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन, अब तक 42 नागरिकों की मौत... 329 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लीमा।  पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुए राष्ट्रव्यापी संघर्ष में एक पुलिस अधिकारी सहित 42 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई है। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विरोध प्रदर्शनों में विशेषकर दक्षिणी क्षेत्र में 355 नागरिकों और 176 राष्ट्रीय पुलिस एजेंटों सहित 531 लोग घायल हो गए तथा 329 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर दंगे, हिंसा, अधिकारियों के विरोध और सार्वजनिक सेवाओं में बाधा डालने के आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। 

पेरु की संसद ने सात दिसंबर, 2022 को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर महाभियोग लगाया और उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने महाभियोग से पहले संसद को भंग करने की कोशिश की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था। 

इन घटनाओं से पूरे देश में विरोध की लहर दौड़ गई और प्रदर्शनकारी महाभियोग के बाद की सरकार की निंदा कर रहे हैं और तत्काल राष्ट्रपति चुनाव कराने और संसद को भंग करने का आह्वान कर रहे हैं। मीडिया ने बताया कि विरोध शुरू होने के बाद से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। 

ये भी पढ़ें :  Brasilia Riots : ब्राजील दंगे में बढ़ी पूर्व राष्ट्रपति Jair Bolsonaro की मुश्किलें, Anderson Torres की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज