नानकमत्ता: डॉक्टर के स्थानांतरण की मांग लेकर दिया सांकेतिक धरना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डॉक्टर के स्थानांतरण की मांग को लेकर व्यापारियों ने रविवार को सांकेतिक धरना दिया। व्यापारियों का आरोप है कि महिला डॉक्टर आए दिन अस्पताल में मरीजों के साथ अभद्रता करती हैं। व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन मुख्य चौराहे पर धरना दिया।

उनका कहना है कि महिला डॉ. खुशबू मरीजों का उपचार करने के बजाय उनके साथ बदसलूकी करती हैं। व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से अन्य डॉक्टर की तैनाती की मांग की है।

धरने पर बैठने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल, महामंत्री गुरनाम सिंह, कोषाध्यक्ष मन्नू चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, भवानी जोशी, सुखवीर सिंह विट्टू, सुखलाल, विजय कुमार आदि मौजूद थे। 

संबंधित समाचार