बाजपुर: 17 जनवरी को बंद रहेगा गन्ना पेराई एवं टोकन निर्गमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उधमसिंह नगर (बाजपुर) अमृत विचार। बाजपुर सहकारी चीनी मिल में द्वितीय सामान्य सफाई एवं कुछ तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए 17 जनवरी को सुबह दस बजे से आगामी 15 घंटों के लिए गन्ना पेराई एवं टोकन निर्गमन का कार्य बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः चार माह के बेटे को बचाने में मां ने गवाई जान

उन्होंने गन्ना किसानों से इस अवधि में मिल को गन्ना आपूर्ति के लिए वाहन नहीं लेकर आने का अनुरोध किया है। यह जानकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने दी है।

आगे हरवीर सिंह ने बताया कि मिल समिति द्वारा अब तक करीब 18 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- जोशीमठः होटलों को गिराने का काम जारी, राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की याचिका पर SC में कल होगी सुनवाई

संबंधित समाचार