अयोध्या : रसोई में प्रेशर कूकर फटा, दो बहनें झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर में गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय प्रेशर कूकर फट गया। जिसकी चपेट में आकर दो सगी बहनें झुलस गईं। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल,शिवदासपुर गांव के कोटेदार राम जी कनौजिया की पुत्री 17 वर्षीय प्रिया और 15 वर्षीय प्रियांशी गुरुवार की सुबह रसोई में खाना बना रही थी। उसी दौरान प्रेशर कूकर अचानक फट गया। जिसमें पक रही दाल झिटक कर दोनों पर गिर पड़ी। जिसमें दोनों बहनें झुलस गईं।

प्रेशर कुकर फटने पर आवाज इतनी तेज हुई कि लोग सहम गए और उसका कुछ हिस्सा पड़ोसी रामानंद कनौजिया के आंगन में जाकर गिरा। दोनों बहनों को परिवार के लोग एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज चल रहा है। पिता राम जी कनौजिया ने बताया कि दोनों की हालत सामान्य है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : सपा विधायक इरफान सोलंकी की जमानत याचिका खारिज

संबंधित समाचार