Uttarakhand in Snowfall: जोशीमठ सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी- देखें VIDEO
चमोली, अमृत विचार। उत्तराखंड में भूधंसाव की समस्या से जूझ रहे जोशीमठ सहित चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार देर रात से हिमपात हो रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार देर रात से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी, जो अब तक जारी है। वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के कारण पूरे क्षेत्र में बर्फ की मोटी परत देखने को मिली। pic.twitter.com/664if5xkq5
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 20, 2023
बारिश और बर्फबारी के साथ सर्द हवाएं तेज
बारिश और बर्फबारी के साथ राज्य में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
पहले बारिश और फिर हिमपात शुरू
जोशीमठ में शुक्रवार सुबह पहले बारिश और फिर हिमपात शुरू हो गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के साथ ही आपदा पीड़ितों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। मौसम विभाग के अनुसार, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य का अधिकतर इलाका बर्फ से ढक गया है।
उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में स्थित धनौल्टी में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। pic.twitter.com/e4Kxs293pN
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 20, 2023
