अयोध्या : पुलिस कर्मियों को दिलाई मतदान की शपथ 

अयोध्या : पुलिस कर्मियों को दिलाई मतदान की शपथ 

अमृत विचार, अयोध्या। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं को साकार करने के लिए बुधवार को एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में सभी पुलिसकर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई। 

पुलिस कार्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने शपथ-पत्र का वाचन किया और सभी पुलिसकर्मियों ने इसको दोहराकर शत-प्रतिशत मतदान का शपथ लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है।

इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है तथा हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है।

देश के नागरिकों को लोकतंत्र की प्रणाली में से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है इसलिए हमे मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए।

इस अवसर पर एसपी  देहात एके सोनकर, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लाइन शैलेन्द्र सिंह समेत कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : रोजगार व वित्तीय सुरक्षा पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम