UP Weather Update: लखनऊ में बारिश की आशंका, वेस्ट यूपी तक तेज हवाओं का असर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के मौसम में एक दिन बाद फिर बदलाव होता दिख रहा है। 25 जनवरी को दिन में कई बार बारिश और बादलों के प्रभाव के बाद शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। लोगों को बदले मौसम के बीच ठंड की वापसी जैसा अहसास हो रहा है। सुबह से आसमान में बादल और मौसम की ठंडक एवं ह्यूमिडिटी के अधिक रहने के कारण घने कोहरे जैसी स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। तेज हवाएं ठंड के असर को बढ़ा रही हैं। 

हालांकि, कंपकंपी वाली ठंड अब नहीं दिख रही है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने और धूप निकलने के बाद ह्यूमिडिटी के कारण उमस बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपी में लोगों को कंपकंपी वाली ठंड से तो राहत मिल गई है, लेकिन तेज हवाओं के असर ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं का असर दिख रहा है। 

वहीं, लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक भी हवा चलती दिख रही है। लखनऊ में सुबह से ही फॉग और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा ने शहर के तापमान में कमी कर दी है। मौसम विभाग की ओर से सुबह 10 बजे तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, दिन में मौसम साफ होने की उम्मीद है। धूप निकलने के बाद ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। शहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नोएडा- गाजियाबाद में तेज हवाओं का असर
नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कराया है। ह्यूमिडिटी के बढ़ने से लोगों को ठंड जैसी स्थिति महसूस हो रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। शहर में लोगों को एक बार फिर कंबल-कोट निकालना पड़ रहा है।

नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाएं ठंडक का अहसास करा रही है। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी कमी आई है। दोनों शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों इसी प्रकार से कोहरे और ठंडी हवाओं का असर दिखने का अनुमान जताया गया है।

पूर्वांचल में खिलेगी धूप
पूर्वांचल के इलाके में दिन में धूप खिलने का अनुमान जताया गया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को कोहरे जैसी स्थिति से राहत मिल गई है। गोरखपुर में सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को ठंड जैसी स्थिति का अहसास नहीं हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दूसरी तरफ, वाराणसी में फॉग का असर दिख रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। शहर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें:-AMU: रिपब्लिक डे पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गेट पर लगे 'अल्लाहू अकबर' के नारे, जांच के आदेश

संबंधित समाचार