रुद्रपुर: ट्रांजिटकैंप में विवाहिता ने फंदा लगाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिटकैंप में अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना ट्रांजिटकैप के रहने वाला रामवीर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर खाना खाकर उसकी  पत्नी किरन (30) कमरे में चली गई थी।

काफी देर तक जब वह वापस नही लौटी। तो रामवीर ने कमरे में जाकर देखा। किरन ने दुपट्टे का फंदे से लटकी मिली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिटकैप पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के कारणों की जांच की जाएगी। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

संबंधित समाचार