WhatsApp ने 36 लाख से ज्यादा Accounts को किया Ban, जानिए वजह

WhatsApp ने 36 लाख से ज्यादा Accounts को किया Ban, जानिए वजह

नई दिल्ली। भारत में व्हाट्सएप ने दिसंबर में 36.77 लाख खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह सभी खाते फर्जी थे। व्हाट्सएप के प्रवक्ता के अनुसार 36.77 लाख खातों में से 13,89,000 को उपयोगकर्ताओं द्वारा किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था। आइए इसके बारे बारे में विस्तार से जानते हैं।

व्हाट्सएप का कहना है कि 1 दिसंबर 2022 और 31 दिसंबर 2022 के बीच 36,77,000 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनमें 13,89,000 यूजर्स वो हैं जिन्हें यूजर्स द्वारा किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय तौर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था।

इसमें व्हाट्सएप की ओर से आगे कहा गया कि दिसंबर में इसे यूजर्स से 1,607 अपीलें मिलीं, जो पिछले महीने में की गई 946 शिकायतों से 70% अधिक थी। इन 1,607 शिकायतों में से 1,459 (91%) ने खातों को ब्लॉक करने की मांग की। दूसरी ओर, नवंबर 2022 में सक्रिय रूप से प्रतिबंधित खातों की संख्या 90,000 थी।

मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने अपनी इंडिया मंथली रिपोर्ट में दिसंबर 2022 के आंकड़ों का खुलासा किया। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत, यहां काम करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है, जिसमें प्राप्त शिकायतों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई का उल्लेख होता है।

व्हाट्सएप के दुनिया भर में 2 बिलियन से अधिक यूजर हैं, भारत इसके सबसे बड़े यूजर आधार में से एक है। फरवरी 2021 में, भारत सरकार ने कहा कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल 53 करोड़ से अधिक भारतीयों द्वारा किया जाता है, जिससे यह देश में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सोशल मीडिया सेवा बन जाती है।

ये भी पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया में इस नोट पर नहीं दिखेगा किसी भी ब्रिटिश राजतंत्र का चेहरा, जनिए Reserve Bank of Australia ने क्यों लिया ये फैसला

ताजा समाचार

Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने EVM को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, जब तक स्ट्रांग रूम...
Auraiya में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मोदी योगी सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया...
Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग
बरेली:अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जमकर पीटा, महिला ने गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ
Kanpur: डॉक्टरों ने दो हिस्सों में बंटी बच्चेदानी को फिर से किया एक; लेप्रोस्कोप विधि से किया गया सफल ऑपरेशन
दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, उपराज्यपाल से की जांच कराने की मांग