वंचित और पिछड़े वर्गों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता: मोदी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वंचित और पिछड़े वर्गों का कल्याण केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। मोदी ने असम के बारपेटा जिले में ‘कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन’ में अपने डिजिटल संबोधन के दौरान यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं की बचत पर ब्याज दरों में वृद्धि के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - जम्मू: डोडा में भू-धंसाव से घरों में आयी दरारें, करीब 19 घर प्रभावित

मोदी ने सफेद और हरे रंग का ‘गमोसा’ लिया हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पारंपरिक हाथ तौलिये की मांग बढ़ी है। मोदी ने कहा, ‘‘स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के तहत संगठित लाखों महिलाएं इन्हें बुन रही हैं। हर गमोसा के पीछे असम की महिलाओं की मेहनत होती है। कृष्णगुरु सेवाश्रम में छह जनवरी से शुरू हुआ कीर्तन महीने भर चलेगा। 

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : MVA ने छीनी अमरावती स्नातक सीट BJP से 

संबंधित समाचार