रुद्रपुरः चाचा-भतीजे के अपहरण का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रम्पुरा निवासी एक महिला ने एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे और भाई का अपहरण करने का प्रयास और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। रम्पुरा निवासी भगवान देवी का कहना था कि 27 जनवरी की शाम को उसका बेटा जितेंद्र खाना खाकर घर के सामने स्थित होटल के पास टहल रहा था। इसी दौरान रम्पुरा का ही रहने वाला सोनू अपने साथी गोलू सरदार के साथ कार से वहां पहुंचा। जिसमें तीन से चार युवक और बैठे थे। 

इसी दौरान सोनू उसके बेटे की मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। जब जितेंद्र ने इसका विरोध किया तो कार से उतरकर दबंगों ने गाली-गलौज व हाथापाई शुरू कर दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर जितेंद्र का चाचा भी मौके पर पहुंच गया। 

दबंगों ने चाचा व भतीजे पर जानलेवा हमला कर जबरन कार में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। चीख पुकार की आवाज सुनकर दबंगों ने उसके पुत्र का मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 

महिला ने पुलिस से परिवार को जानमाल का खतरा बताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार