बागेश्वर: भूस्खलन के चपेट मे आई लोडर मशीन, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट में निर्माणाधीन सड़क के ऊपर से भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में सड़क काट रही लोडर मशीन आ गई। चालक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

मशीन के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए ग्रामीणों और पुलिस ने घंटों मेहनत की और गैरखेत-लखमारा-चलकाना में एक नई सड़क बनाई जा रही थी। इसी बीच पास में एक लोडर मशीन काम कर रही थी।

सोमवार को देर शाम कार्य रही पौकलैंड मशीन के ऊपर भूस्खलन हो गया, वह अनियंत्रित हो गई और लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। 20 वर्षीय भीम चौहान पुत्र बाल चंद्र चौहान निवासी बलिया उप्र, और 25 वर्षीय मंजीत, निवासी बलिया, उप्र, दब गए।

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। लोडर मशीन के नीचे दबे दोनों को बमुश्किल रेस्क्यू किया। एसआई विवेक चंद्र ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित किया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: ब्लाइन्ड डेट या पेन फ्रेंड: प्यार के हफ्ते का आगाज़

संबंधित समाचार