चंपावत: डीएम के दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने दुग्ध संघ का किया औचक निरीक्षण

चंपावत, अमृत विचार।  जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने डेरी विकास विभाग (दुग्ध संघ) का औचक निरक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पशुपालकों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने, पशुपालन को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रबंधक दुग्ध ने बताया कि वर्तमान समय मे चम्पावत में 201 समितियों के माध्यम से दुग्ध संघ को 11500 लीटर प्रतिदिन दूध मिल रहा है। जिलाधिकारी ने दूध की मात्रा और अधिक बढ़ाने हेतु पशुपालक को प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पशुपालकों को डेरी से जोड़ने के लिए 40 नई समितियां खोलने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा आरआईडीएफ में सात करोड़ 54 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। जिससे दुग्घ संघ की उपकरण, उत्पाद क्षमता को बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में जनपद चम्पावत में पिछले एक साल में मार्केटिंग दोगुनी स्तर बढ़ी है। इसे और बेहतर क्वालिटी के साथ उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें: पंतनगर: 11 से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
 

संबंधित समाचार