रुद्रपुर: वैवाहिक समारोह से लौट रहे परिवार पर जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हथियारबंद युवकों ने रोककर किया हमला

तहरीर के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

रुद्रपुर, अमृत विचार। वैवाहिक समारोह से लौटते वक्त हथियारबंद युवकों ने बुधवार की देर रात एक परिवार पर हमला बोल दिया। जिस में एक युवक घायल हो गया। जबकि परिवार के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार भूरारानी निवासी अशोक साहनी ने बताया कि बुधवार की देर रात वह अपने भाई अजय साहनी सहित बच्चों के साथ एक वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहा था कि भूरारानी मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने उसके परिवार को टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर कार से उतरे तीन-चार युवक हाथ में पिस्टल व धारदार हथियार लेकर उतरे और उन पर हमला शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हमला होते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को इकठ्ठा होते देख आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। गुरुवार की सुबह परिवार के लोगों ने कोतवाली एसएसआई कमाल हसन को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार