रामनगर: शपथ लेते हैं कि न तो नशा करेंगे न ही किसी को करने देंगे        

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति के लिए यज्ञ संपन्न

रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी पीजी कॉलेज की एंटी ड्रग समिति ने नशा मुक्ति हेतु संस्कार यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. मोहन चंद्र पांडे ने किया। एंटी ड्रग समिति की नोडल अधिकारी डॉ. जया भट्ट ने छात्रा भारती पाठक के सहयोग से यह संस्कार संपन्न कराया। समिति सदस्य प्राध्यापक डॉ. प्रकाश बिष्ट, डॉ. हेमचंद्र भट्ट, डॉ. रागिनी गुप्ता व मनोवैज्ञानिक कोमल शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य प्रो. पांडे ने शपथ दिलाई कि "न तो हम स्वयं नशा करेंगे और न अपने समुदाय, परिवार व मित्रों को नशा करने देंगे और अपने जीवन काल में कम से कम एक व्यक्ति को नशा मुक्त करेंगे।"

 

संबंधित समाचार