DJ पर थिरकते रहे बाराती, जयमाल के बाद गायब हुई दुल्हन, सुबह मिली लाश तो मचा हड़कंप
कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक शादी के दौरान दुल्हन जयमाल के बाद गायब हो गई और सुबह गांव के बाहर उसकी लाश बरामद हुई है। दरअसल, जिले के चौराहा थाना क्षेत्र के कोयलसवा बुजुर्ग बिन टोला गांव में एक बारात आई थी। दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। गाजे-बाजे के साथ द्वार पूजा हुआ। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था इसी बच दुल्हन अचानक लापता हो गई।
दुल्हन के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। अगले दिन सुबह दुल्हन का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवती की शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक चौरा खास थाना क्षेत्र के कोईलसवा बुजुर्ग के बिंटोलिया में एक लड़की की शादी थी। जय माल के बाद दुल्हन अपने घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद युवती का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटा हुआ मिला।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी युवती के सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया। पुलिस सूत्रों ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: हाईवे पर हुए हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
