अल्मोड़ा: डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ेंगे फड़ व्यवसायी
अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा के 136 फड़ व्यवसायी जल्द ही डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। इसके लिए पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। पालिका इन दिनों इन फड़ व्यवसायियों का सर्वे कर रही है, जिसके बाद पालिका की ओर से इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय में पीएम स्वनिधि योजना के तहत फड़ व्यवसाइयों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत पालिका क्षेत्र में फड़ लगाने वाले व्यापारियों को ऑनलाइन पेमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है। सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक ने बताया कि सर्वे का काम पूरा होने के बाद फड़ व्यवसाइयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आने वाले समय में फड़ व्यवसाई पूरी तरह ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ने के बाद फड़ व्यवसाइयों को अन्य अनेक लाभ मिल सकेंगे।
