MP: विधानसभा चुनाव के पहले दिग्विजय होंगे सक्रिय, 17 से करेंगे दौरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभाते हुुए अपने दौरे शुुरु करेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुुसार सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सघन दौरे करेंगे।

ये भी पढ़ें - रैन बसेरे के ध्वस्तीकरण के बाद न्यायालय ने कहा- करना होगा अब पुनर्वास के प्रश्न पर गौर

 सिंह के दौरों की शुरुआत शुक्रवार 17 फरवरी से होगी। इस दिन वे भोपाल जिले के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सिंह के इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्तरों की बैठकें होंगी।

ये भी पढ़ें - झारखंड : पनकी में झड़प में छह घायल, निषेधाज्ञा लागू

संबंधित समाचार