रामनगर: पीरुमदारा सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। नेशनल हाईवे 309 पीरुमदारा के समीप अज्ञात वाहन ने मंगलवार की देर रात एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामले में पीरुमदारा चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी नरेंद्र सिंह (18) मंगलवार की रात साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

संबंधित समाचार