बागेश्वर: जेठ और ग्रामीण पर दुष्कर्म का मुकदमा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। महिला ने जेठ और गांव के एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता चार वर्ष पूर्व की घटना से परेशान है। 

कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि अगस्त 2019 में उनके पति एक मामले में जेल में थे। वह पशुओं को चराने जंगल जाती थी। वहां गांव का एक व्यक्ति भी पशुओं को चराता था। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद उसका जेठ भी बुरी नजर रखने लगा। उसने भी दुष्कर्म किया। उसके पति को इसके बारे में जानकारी मिल गई। घटना के दिन से वह काफी परेशान है। वर्तमान में उसका पति प्राइवेट नौकरी के लिए बाहर रहते हैं। थानाध्यक्ष कांडा मनवर सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपितों को गिरफ़्तार किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार