हल्द्वानी: ड्यूटी खत्म कर गेट से बाहर निकला ही था कर्मी तभी गश खाकर गिरा और...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काम खत्म कर निकल रहे एक कर्मी की सेंच्युरी पेपर मिल गेट पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
 

पुलिस के मुताबिक आजादनगर लालकुआं निवासी मो.आलम (42) पुत्र मो.याकूब लालकुआं स्थित सेंच्युरी पेपर मिल में काम करते थे। बताया जाता है कि बुधवार को वह काम खत्म करने के बाद मिल से बाहर निकल रहे थे कि तभी मिल गेट पर गश खाकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें मिल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया।

जहां से उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कहना है कि मौत क असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। 

संबंधित समाचार