हल्द्वानी: एटीएम कार्ड बदल कर खाते से उड़ाए 42 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल कर युवक के खाते से 42 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जालसाज की तलाश में जुट गई है। 

जीतपुर निगलटिया लामाचौड़ निवासी दयान सिंह गुंजियाल ने पुलिस को बताया कि वह सरस मार्केट स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।

पैसे निकालने के बाद दयान एक मीटिंग में चले गए और फोन बंद कर दिया, लेकिन मीटिंग खत्म होते ही उन्होंने जैसे अपना फोन खोला, उनके होश फाख्ता हो गए। मोबाइल पर खाते से पैसे निकाले जाने के मैसेज आने लगे।

जालसाज ने उनके खाते से 42,999 रुपये निकाल लिए थे। उसने 25 हजार रुपये रामपुर रोड स्थित तीन अलग-अलग एटीएम से निकाले। जबकि 17999 रुपये का भुगतान जालसाज ने एक बुटीक की दुकान पर किया। 

 

संबंधित समाचार