अयोध्या: अन्तर विश्वविद्यालयीय स्पर्धा में अवध विवि को मिला तीसरा स्थान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने चंडीगढ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय क्वान की डो प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को तृतीय स्थान दिलाया।
   
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन विश्वविद्यालय की खिलाडी छात्रा हाशमी ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया, वही दूसरी ओर लक्ष्मी पाठक ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने 71 किलोग्राम भार वर्ग व पूजा यादव के शानदार खेल प्रदर्शन ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया है। वहीं सोनिया ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक दिलाया। प्रतियोगिता के टीम कोच सुरेश सिंह रहे।

कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें - हरदोई: इंसाफ अली ने तैयार किया रावण का पुतला, दहन करेंगे श्रीराम

संबंधित समाचार