काशीपुर: बैंक के काउंटर पर रखे धानाचुली निवासी महिला के 41500 रुपये चोरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बैंक से रुपये निकाल कर काउंटर पर रखे 41500 रुपये चोरी हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट ने पुलिस से दो व्यक्तियों पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

धानाचुली थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल निवासी तेजिंग डोलकर ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह बाजपुर रोड नारायण नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अकाउंटेंट है, 27 फरवरी को करीब 11.37 बजे बाजपुर रोड फायर स्टेशन के पास एसबीआई बैंक में चेक से एक लाख रुपये निकालने गई थी। रुपये निकालने के बाद वह रुपये गिनने लगी।

तभी एक व्यक्ति पास आकर अपने नोट दिखाकर कहने लगा कि आप अपने नोटों की सिरीज चेक कर लो। पीड़िता ने गिने हुए नोट स्लीप काउंटर पर रखे थे। जैसे ही उसने अन्य नोट गिनकर काउंटर पर देखा तो उसके 500-500 के 83 नोट कुल 41500 रुपये काउंटर से गायब हो गये। पास में दो अज्ञात व्यक्ति खड़े थे। वह दोनों तेजी से बाहर जाते दिखाई दिये। आरोप है कि उक्त दोनों लो‍‍‍गों ने ही रुपये चोरी किए हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज