हल्द्वानी: काठगोदाम डिपो की भूमि की मिट्टी के सैंपल भेजे लखनऊ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मृदा परीक्षण में बीयरिंग कैपेसिटी का पता लगाकर तैयार किया जाएगा ढांचे का डिजाइन 

सैंपल पास होने पर आर्किटेक्चर तैयार करेगा डिजाइन, फिर बनाया जाएगा एस्टीमेट 

हल्द्वानी, अमृत विचार। पेयजल निगम की निर्माण इकाई ने काठगोदाम डिपो की जमीन का सर्वे किया और यहां से मिट्टी के सैंपल भर के परीक्षण के लिए लखनऊ लैब में भेज दिए हैं।

पेयजल निगम की  निर्माण इकाई के सहायक अभियंता अनिल जुयाल ने बताया कि सर्वे में निर्माण इकाई के अलावा लखनऊ से टीम आई हुई थी और टीम ने डिपो की जमीन का निरीक्षण किया और दो जगह गड्ढे करके वहां से मिट्टी के सैंपल भरे और लखनऊ भेज दिए गए हैं।

लखनऊ के लैब में मिट्टी की जांच करके ढांचा निर्माण के लिए जमीन की मजबूती तथा कॉलम और बीम की बीयरिंग कैपेसिटी का पता लगाया जाएगा। बीयरिंग कैपेसिटी पता चलने के बाद आर्किटेक्चर ढांचे के लिए डिजाइन तैयार करेगा और एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट शासन को भेजा जाएगा। 

 

 

संबंधित समाचार