मथुरा: ग्वालिनों की पग भरी लाठियां खाकर मुग्ध हुए ग्वाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। बरसाना में मंगलवार को लठामार होली नन्दगांव के हुरियारों और बरसाने की हुरियारिनों के मध्य हंसी ठिठोली के बीच मनाई गई। सबसे पहले नन्दगांव के हुरियारे बरसाना के प्रियाकुण्ड पर एकत्रित हुए। इसके बाद बरसानावासियों ने रवडी, भांग के प्रसाद से नन्दगांव के हुरियारों का स्वागत किया। प्रियाकुण्ड पर एकत्रित हुए सभी हुरियारे अपनी पाग बाध ढालों को सजाकर होली के लोकगीतों पर गाते-नाचते पांच हजार साल पुरानी लठामार होली की परम्परा को निभाया। 

लगा

नन्दगांव के हुरियारे सिर पर ढाल लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों को बोलते हुए हुरियारिनों के लठ खाने बैठ जाते। एक एक हुरियारे पर 5-5, 10-10 हुरियारिनें अपने दमखम से लठ चलाती। कहा जाता है कि इसी अद्भुत होली को देखने ब्रह्मा, शिव आदि देव सहित सुर्य भी अपनी गति को रोक इस लठामार होली के दर्शन करते हैं। इस लठामार होली को देखने देश विदेश से लाखों श्रृद्धालु आते है। और लठमार होली के दर्शन कर अपने आपको सौभाग्यशाली मानते है। वहीं स्थानीय समाजसेवी पदम फौजी ने हुरियारिने को फउआ देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जब ब्रजवासी लठामार होली खेल रहे थे उस समय आसमान ने गुलाब एवं गैंदा के फूलों की बरसात हेलीकाप्टर से की जा रही थी। 

गा

ब्रज की लठामार होली देखने के लिए आए श्रद्धालुओं में सैल्फी का क्रेज भी काफी देखने को मिला। होली के रंग में मस्त हुरियारों ने श्रद्धालुओं पर भी गुलाल डालकर उन्हें अपने रंग में रंग लिया। साथ ही हुरियानों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी अपनी प्यार भरी लाठियां मारकर खूब दौड़ाया। हुरियारों की लाठियों से जिलाधिकारी और एसएसपी भी नहीं बच सके। होली देखने के लिए आई लाखों की भीड़ को संभालनेके लिए डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय स्वयं सुबह ही मैदान में डटे रहे। शाम को होली सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढे़ं- मथुरा: सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को हुई 20 साल की सजा

 

संबंधित समाचार