हल्द्वानीः सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत, परिवार मे मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ड्यूटी से घर लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार पीआरडी जवान को बेस अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन मृत घोषित होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

हरिपुर महतोलिया चोरगलिया निवासी 32 वर्षीय भाष्करानंद पुत्र दीवान चंद्र जिला कार्यालय हल्द्वानी में तैनात था। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहा था। कुंवरपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने पीआरडी जवान की बाइक में टक्कर मार दी। 

जोरदार टक्कर से भाष्कर काफी दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में जवान को उपचार के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का 8 माह का पुत्र है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात