जसपुरः वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, महुवाडाबरा निवासी युवक अजय कुमार उर्फ मोनू (32) पुत्र विजयपाल सिंह बुधवार रात्रि करीब 9 बजे बाइक पर जसपुर से अपने घर जा रहा था। 

महुवाडाबरा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने आगे ले जाने के लिए कहा। उसके बाद जसपुर सामुदायिक ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक युवक विवाहित था। वह अपने पीछे पत्नी व 3 बच्चों को रोता-बिलखता छोड़कर चला गया। अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। मृतक नगर पंचायत महुवाडाबरा के वार्ड नंबर- 2 के सभासद सोनू सैनी का भाई था। उसकी मौत पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी व सभासदों ने शोक व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज