PM मोदी ने जतायी NPP के साथ मिलकर काम करना जारी रखने की इच्छा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह मेघालय की प्रगति के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं। मोदी ने मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी के शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री संगमा कोनराड को बधाई दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उन्हें साथ मिलकर काम करना जारी रखने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - कोनराड संगमा ने किया मेघालय में नई सरकार बनाने का दावा

उन्होंने दिवंगत नेता पीए संगमा का भी स्मरण किया। उन्होने , “मेरे दोस्त स्वर्गीय पीए संगमा जी को बहुत गर्व होता।” गत 27 फरवरी को राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनपीपी 26 सीट पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन 31 सीट के जादुई आंकड़े से पीछे रह गयी।

वहीं एनपीपी की सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11 सीटें मिली है जबकि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खाते में दो सीट आयी है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि संगमा ने मेघालय में नयी सरकार बनाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से समर्थन मांगा है।

ये भी पढ़ें - ISRO: सरल ने पूरा किया एक दशक का सफर, आगे भी जारी

संबंधित समाचार