हल्द्वानी: उत्तराखंड की सबसे बुजुर्ग अम्मा का 110 साल की उम्र में निधन
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंद्रनगर बिंदुखत्ता की 110 वर्षीय मां सरस्वती का निधन हो गया। अम्मा के पार्थिव शरीर का शनिवार सुबह रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया। मां के निधन से बिन्दुखत्ता में शोक की लहर मां ने नैनीताल जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में सबसे ज्यादा उम्र तक दुनिया देखने का रिकॉर्ड बनाया है। मां अपने अंतिम समय तक किसी पर निर्भर नहीं रहीं।
वह अपना सारा काम खुद करती थी। पैतृक जिले चमोली के हरनी गांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह बिष्ट अपने 58 वर्षीय पोते मदन सिंह बिष्ट के साथ इंद्रानगर बिंदुखत्ता में रहती थीं। माता का जीवन बड़ा ही पुण्यमयी था। उनके 25 पोते-पोतियों का परिवार है और उनके बेटे-बेटियों सहित छह दर्जन से अधिक पोते-पोतियां हैं।
