15 मार्च : क्रिकेट के पहला आधिकारिक मुकाबला की शुरुआत, जूलियस सीजर की हत्या, जानिए आज का इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल के प्रति भारतीयों की दीवानगी की कोई हद मुकर्रर नहीं की जा सकती। यहां हर खाली पड़े मैदान को एक क्रिकेट पिच की तरह देखा जाता है, जहां बच्चों की दो टोलियां गेंद और बल्ले से खेलती दिखाई देती हैं। इस खेल की शुरुआत तो इंग्लैंड से हुई लेकिन इसका जुनून भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में ज्यादा दिखाई देता है। इस अनोखे खेल की आधिकारिक शुरुआत आज के दिन यानी 15 मार्च, 1877 को तब हुई जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ और पहली गेंद डाली गई। इस टेस्ट मैच को नयी उभर रही टीम ऑस्ट्रेलिया ने पुराने अंग्रेज धुरंधरों को 45 रनों से हरा कर जीता था। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इस टेस्ट मैच की कोई समयसीमा तय नहीं थी और दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं, चाहे इसमें कितने भी दिन लगें। 

देश दुनिया के इतिहास में 15 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा 
44 ईसा पूर्व : रोमन सम्राट जूलियस सीजर की हत्या।
1493 : महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।
1564 : अकबर ने हिंदुओं पर लगाया गया जजिया कर समाप्त किया।
1882 : अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।
1901 : महान कुश्ती प्रशिक्षक और पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।
1919 : हैदरबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
1934 : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।
1959 : नाइजीरिया के प्रसिद्ध वैश्विक कवि बेन ओकरी का जन्म।
1969 : भारतीय नौसेना की पहली हेलीकाप्टर टुकड़ी का गोवा में गठन।
1985 : पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।
1988 : आजादी के बाद आठ राजनीतिक दलों ने पहले भारत बंद का आह्वान किया।
1992 : प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।
2009 : भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।
2011 : सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध प्रारंभ।
2020 : भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 107 हुई, करतारपुर साहिब के लिये यात्रा रोकी गई। 

ये भी पढ़ें : 10000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी Meta, 5000 रिक्त पदों पर भी लगाई रोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात