रामनगरः निकाय चुनावों में जीत का परचम लहराने को जुटें कार्यकर्ता- सुबोध उनियाल 

रामनगरः निकाय चुनावों में जीत का परचम लहराने को जुटें कार्यकर्ता- सुबोध उनियाल 

रामनगर, अमृत विचार। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा के सभी अनुसांगिक संगठन अभी से कमर कस लें। यह बात वन मंत्री सुबोध उनियाल ने लोनिवि वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से कही। कहा कि अभी से जुटेंगे तो जीतेंगे भी। बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य एक ऐसा राज्य है, जहां 72 प्रतिशत हिस्सा वनों का है।

उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अलावा जन सहभागिता के साथ मिलकर इसे बचाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही कहा कि हाथियों की प्रजाति लगातार कम हो रही है। 

उन्होंने कहा कि गुरुवार को इस पर 21 देशों से आए वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा की गई। उत्तराखंड में पिछले 10 वर्षों में देखा जाए तो हाथियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस संख्या को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि मानव एवं वन्यजीवों की घटनाओं पर रोक लगे, इसको लेकर भी सरकार ठोस रणनीति तैयार कर रही है। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगीरथ लाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, नगर महामंत्री आशीष ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेम मेहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष मेहरा, आशा बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, भाजपा नेता जगमोहन सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यतिन रौतेला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन बिष्ट, अशोक गुप्ता, रुचि गिरी शर्मा, अंजना सुंदरियाल, सत्यप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बागेश्वरः जोशीगांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन में शार्ट सर्किट से बड़ा हादसा टला