आजमगढ़: अधिशासी अभियंता के खिलाफ FIR दर्ज, विद्युत् आपूर्ति बाधित होने पर दी थी धमकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में देवगांव कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार इस आशय की एक लिखित शिकायत एक ठेकेदार ने की है। पुलिस को दी तहरीर में ठेकेदार ने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसे ठीक करने पर अधिशासी अभियंता द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेला सिधौना गांव निवासी ठेकेदार रणविजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विद्युत विभाग में ठेकेदारी करता है। 33 केवीए का तार लालगंज छावनी के पास टूटा हुआ था। जिसके कारण देवगांव व करसड़ा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित थी। प्रशासन के निर्देश पर वह अपने सहयोगी अंशू के साथ उसकी मरम्मत करने में जुटा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन करके अधिशासी अभियंता मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा मरम्मत करने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी गई। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - बिजली संकट: "ढूंढी जा रही दीया सलाई" तो कहीं ट्रेंड कर रहा "यूपी में अनिहार बा..."

संबंधित समाचार