काशीपुर: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर भूमि पर किया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ताऊ की आठ एकड़ भूमि को दबंगों ने फर्जी मृत्यु व वसीयत प्रमाण पत्र बनाकर कब्जा ली है। पुलिस ने आयुक्त के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम पैगा निवासी सुमन कुमार ने आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उसके ताऊ तरसेम पंजाब के जालंधर में रहते थे। जिनकी मृत्यु बीती वर्ष 2012 में पंजाब में हो गई थी। बताया कि उनके नाम पैगा गांव में आठ एकड़ भूमि भी थी।

जिसे सुदर्शन कुमार, सरजीत कुमार, सुखदेव कुमार और सतेंद्र कुमार ने फर्जी मृत्यु व वसीयत प्रमाण पत्र बना धोखाधड़ी कर अपने नाम करा ली है। पीड़ित ने कुमाऊं आयुक्त को शिकायती पत्र देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई। जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आयुक्त के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार