हल्द्वानी: गुलदार बना रहा है पालतू जानवरों को अपना शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार रात फतेहपुर क्षेत्र के जयपुर पाडली ग्रामसभा निवासी दिनेश पलाडिया के पालतू कुत्ते को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।
जहां गुलदार झाड़ी से निकल कर घर के गते में बैठे कुत्ते को अपना निवला बनाकर और मुहं में दबाकर जंगले की ओर ले जाते हुए नजर या रहा है। गुलदार अभी तक 1 दर्जन से अधिक कुत्ते और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है।
ऐसे में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही गुलदार जंगलों से निकल कर आबादी वाले क्षेत्र की तरफ आ जाता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने कि मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी को घटना की सूचना देते हुए एक पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से शाम होते ही घर वापस लौटने की अपील की है।
