नड्डा के भोपाल प्रवास के दौरान कांग्रेस-बसपा की दो नेत्रियां भाजपा में शामिल, लोधी की वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आज मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी की दो नेत्रियां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ़ की वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोना सुस्तानी और विंध्य क्षेत्र की बसपा नेता और पूर्व विधायक ऊषा चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसके अतिरिक्त पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे प्रीतम लोधी की भी आज पार्टी में वापसी हो गई। मोना सुस्तानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की करीबी मानी जाती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वे राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी थीं।

हालांकि वे भाजपा के रोडमल नागर से चुनाव हार गईं थीं। वहीं बसपा की पूर्व विधायक ऊषा चौधरी अनुसूचित जाति समाज की विंध्य क्षेत्र की बड़ी नेता मानी जातीं हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने सभी नेताओं का स्वागत किया।

भाजपा के शिवपुरी क्षेत्र से बड़े नेता रहे लोधी का पिछले साल एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वे एक समाज विशेष पर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे थे। इसके बाद उनका बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके चलते उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- उड़ान भरने के बाद तटरक्षक का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

संबंधित समाचार