Kanpur Fire : CM Yogi Adityanath ने ट्टीट कर जताया शोक, Akhilesh Yadav बोले- दमकल की क्षमता का हो आंकलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के होलसेल मार्केट में 11 घंटे से आग लगी है।

कानपुर के होलसेल मार्केट में आग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्टीट कर जताया शोक। वहीं, 11 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आग बुझ नहीं सकी।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बांसमंडी होलसेल मार्केट स्थित एआर टॉवर में देर रात 1:30 बजे आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में छह कॉम्लेक्स को ले लिया। जिससे करीब 1000 दुकानें जलकर खाक हो गई। जिससे अरबों रुपयों के लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव व कानपुर देहात समेत आसपास जिलों की करीब 55 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। लेकिन 11 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, सेना, एयरफोर्स, पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए है।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर कानपुर हादसे में दुख जताया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि  'आज कानपुर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। फायर बिग्रेड टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज व प्रभावितों के हर संभव सहयोग हेतु निर्देशित किया है। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'
CM
 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- दमकल की क्षमता का भी आंकलन हो 

सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्टीट कर लिखा कि कानपुर कपड़ा मंडी में लगी आग, पहले से ही नोटबंदी, जीएसटी के छापों व मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए आर्थिक व मानसिक रूप से एक और गहरी मार है। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार व्यापारियों को हुई हानि का तत्काल आंकलन कर सच्चे मुआवज़े की तुरंत घोषणा करे। दमकल की क्षमता का भी आंकलन हो।
Akhilesh

 

यह भी पढें- Kanpur Fire: Deputy CM Brajesh Pathak घटनास्थल पर पहुंचें , 13 घंटे के बाद भी धधक रही आग, व्यापारियों में आक्रोश

संबंधित समाचार